प्रेगनेंसी में गुड़ खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 11:09

गर्भवती महिलाओं के लिए गुड़ कम मात्रा में खाना फायदेमंद होता है। हार्मोनल असंतुलन को प्रबंधित करने से लेकर, अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर सूजन और दर्द को कम करने तक, गुड़ काफी फायदेमंद हो सकता है।

1) आयरन से भरपूर है गुड़

हेल्दी ब्लड सेल्स की ग्रोथ के लिए गुड़ काफी जरूरी रोल प्ले करता है। गुड़ में आयरन की मात्रा होती है, जो इसे शक्कर से बेहतर बनाता है।

2) हड्डियों के लिए फायदेमंद

गुड़ की मदद से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें मैगनिशियम की मात्रा होती है। आप गुड़ को अपनी रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।

3) इन्फेक्शन में मददगार है गुड़

गुड़ उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनका इम्यून सिस्टम ठीक नहीं है। गुड़ खून को प्यूरिफाई करता है, प्रेग्नेंसी के समय में गुड़ खाने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। गुड़ में काफी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।

4) पाचन में होगी सुधार

अगर प्रेग्नेंसी के समय डायजेशन से संबंधित परेशानी जैसे कॉन्सटिपेशन या इनडायजेशन है तो गुड़ खाएं। गुड़ शक्कर का प्राकृतिक फॉर्म है।


5) पानी की कमी से बचाता है

पानी की कमी का होना मामूली है। खासकर प्रेग्नेंसी के समय पर ये जरूर होता है। ऐसे में गुड़ आपकी मदद कर सकता है। गुड़ में मोडरेट अमाउंट में पोटेशियम और सोडियम होता है, ऐसे में ये इलेक्ट्रोलाइट बैलेंट करने में मददगार साबित हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info